पानी भरने तालाब में उतरीं 3 बच्चियां डूबीं


जोधपुर के लूणी थाना क्षेत्र के राजोर की ढाणी तालाब में पानी भरने गई 3 बच्चियां डूब गईं। तीनोंं पड़ोस में ही रहती हैं। परिवार को करीब 1 घंटे बाद घटना का पता चला। इसके बाद परिवार के लोगों ने तीनों को तालाब से निकाला और लूणी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
थानाधिकारी किशनलाल विशनोई ने बताया कि राजोर ढाणी स्थित तालाब से पार्वती(10) पुत्री भाखरराम, खुशी (8) पुत्री मदनलाल और निरमा (8) पुत्री चुनाराम पानी भरने के लिए गई। इस दौरान तीनों ही बच्चियों के पैर फिसल गए।

एक एक कर तीनों तालाब में डूब गई। तालाब के आसपास कोई नहीं होने के कारण करीब 1 घंटे तक परिवार वालों को इस घटना के बारे में जानकारी ही नहीं मिली। एक घंटे बाद भी जब बच्चियां अपने घर नहीं लौटीं तो परिवार के लोग ढूंढते हुए तालाब पर आए और घटना की जानकारी मिली।


CATEGORIES
Share This