आज का राशिफल


मेष – THE STAR

महत्वपूर्ण काम पूरे होने से प्रसन्नता रहेगी। परिवार के कुछ लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे। जिन लोगों के साथ दूरियां हैं, उनके साथ बातचीत बढ़ाने की कोशिश करें। भावनात्मक रूप से उलझी हुई बातों को आप सहजता से सुलझाएंगे।
वृषभ – THE SUN

लोग आपके साथ संबंध सुधारने की कोशिश करेंगे। यदि आप किसी नए व्यक्ति से मिलना नहीं चाहते हैं तो सतर्कता रखनी होगी। जो काम करने के लिए आप तैयार हैं, केवल उस पर ध्यान दें। फिलहाल अपनी सोच ठीक करने के लिए खुद की बातों पर ध्यान दें। अपनी भावनाओं को नजरअंदाज न होने दें
मिथुन – KNIGHT OF WANDS

आपके अहंकार की वजह से तकलीफें बढ़ सकती हैं। तनाव दूर करने का उपाय मिलेगा। स्वभाव में बढ़ रही जिद के कारण आपकी तकलीफें बढ़ रही हैं। जिस व्यक्ति के साथ के संबंधों को सुधारना है, उस व्यक्ति के साथ खुलकर बातचीत करें। अपेक्षा के अनुसार आपको सहयोग मिलेगा।

कर्क – TEMPERANCE

किसी भी काम का दबाव न बनने दें, आप परिस्थिति को समझाने की कोशिश करेंगे। जितना अधिक स्वभाव में लचीलापन रहेगा, उतनी आसानी से समझौता कर पाएंगे। आगे चलकर अपेक्षा के अनुसार प्रगति मिलेगी। आपकी इच्छा के अनुसार अधिकतर काम सफल हो सकते हैं। निराशा न बढ़ने दें। आपकी ऊर्जा सकारात्मक बनेगी, इस कारण आप सही लोगों से जुड़ पाएंगे।

सिंह – NINE OF WANDS

पुरानी बातों की वजह से डर बना रहेगा। नई बातों पर ध्यान देना आपके लिए संभव नहीं होगा। परिवार के खिलाफ जाकर लिए गए निर्णय के कारण पछतावा हो सकता है। भले ही आपका निर्णय सही हो, फिर भी अन्य लोगों के दबाव के कारण पर काम नहीं कर पाएंगे। दूसरों पर निर्भरता न बढ़ने दें। व्यक्तिगत जीवन में सुधार हो सकता है।

कन्या – THE MAGICIAN

अचानक हुए खर्च की वजह से निराशा होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, फिर भी खुद की वजह से नया खर्च हो सकता है। जीवन में डिसिप्लिन बनाए रखें। हर एक काम को गंभीरता से लें। आप अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।

तुला – SEVEN OF SWORDS

हर काम में नकारात्मकता देखने की वजह से चिड़चिड़ापन और उदासीनता रहेगी। केवल अपने फायदे के बारे में सोचकर लिए गए निर्णय से प्रगति मिलेगी, लेकिन आगे चलकर बड़ा नुकसान होने की संभावना है। पैसों से संबंधित किए लेन-देन में पारदर्शिता रखें। आपको अपने कर्मों के अनुसार फल मिलेगा। इसलिए गलत बातों का साथ बिल्कुल भी न दें।

वृश्चिक – QUEEN OF PENTACLES

लोगों से मिल रहे मार्गदर्शन और अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए काम करने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने का अवसर मिलेगा, इसका फायदा उठाएं। प्रॉपर्टी संबंधी लेन-दन अपेक्षा से अधिक फायदा देंगे। इन पैसों का उपयोग केवल निवेश के लिए किया जाए, इस बात का ध्यान रखें।

धनु – FOUR OF SWORDS

लोगों के व्यवहार की वजह से निराशा हो सकती है। जिन लोगों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक है, उन्हें अपनी गलती समझ आएगी। एक-दूसरे के साथ संबंध भले ही ठीक न हो, लेकिन इस व्यक्ति की वजह से आपका नुकसान नहीं होगा।
मकर – THE HANGEDMAN

सही अवसर मिलने के बाद भी गलत बातों पर देने से आपकी क्षमता कम हो सकती है। फिलहाल केवल आर्थिक पक्ष को महत्व दें। लोगों का आप पर दिखाया हुआ विश्वास बना रहे, इस बात का ध्यान रखें। आध्यात्मिक बातों के कारण मानसिक शांति मिल सकती है। जो आपकी एकाग्रता को बढ़ाने के लिए सही साबित होगी।

कुंभ – THE HIGH PRIESTESS

अपनी समस्या की चर्चा लोगों के सामने करने से आपकी आलोचना हो सकती है। कौन व्यक्ति आपका साथ देता है और कौन आपकी कमजोरी का फायदा उठाता है, यह समझना होगा। फिलहाल भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। व्यक्तिगत बातों की जानकारी किसी को भी न दें। अगले दो दिन आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए हर छोटी बात पर ध्यान दें।

मीन – EIGHT OF CUPS

स्वार्थी लोगों से दूरियां बनाए रखें। केवल काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ें। फिलहाल सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत में आए सुधार से आपका स्वभाव बदल सकता है। आपकी जीवन शैली बदलने के लिए समय सही है।


CATEGORIES
Share This