Bikaner :अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों के खिलाफ अभियान शुरू किया…..


बीकानेर पुलिस ने एक बार फिर अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों के खिलाफ अभियान शुरू किया है. राज्य सरकार ने 100 दिन का एक्शन प्लान दिया है, जिसमें कानून-व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये गये हैं.

आए दिन हो रही चोरी और लूट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है. इस दौरान बीकानेर में बड़ी संख्या में अवैध हथियार भी पकड़े जा रहे हैं.

बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मुक्ताप्रसाद नगर थाने की टीम ने अवैध मादक पदार्थ और अवैध शराब रखने वाले 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. पिछले 7 दिनों से अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार एवं अवैध शराब बेचने वालों तथा चोरी/उत्पात में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

ऑपरेशन में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगे हुए हैं. मुक्ताप्रसाद नगर थाने के SHO सुरेश जाट के नेतृत्व में सादे कपड़ों में 10 से अधिक पुलिसकर्मी अलग-अलग इलाकों में नियुक्त किए गए हैं, जो लगातार अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार और अवैध शराब बेचने वालों और चोरी और तोड़फोड़ में शामिल असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी दे रहे हैं. . प्राप्त कर रहे हैं।

नयाशहर थाने में एक वर्ष से अधिक समय से एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित 25 हजार रुपए के इनामी अपराधी बीकानेर के रामपुरा बस्ती निवासी शुभकरण पुत्र रामेश्वरलाल नायक को गिरफ्तार किया गया।
940 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेडी मगरा हाल राजवाड़ा होटल के पीछे बीकानेर निवासी हरिकिशन बिश्नोई को जेल भेज दिया गया।
127 ग्राम अवैध नशीली दवा एमडी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपी सहीराम जाट निवासी रणजीतपुरा हाल बंगलानगर बीकानेर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


CATEGORIES
Share This