Bikaner : श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर अखण्ड रामायण पाठ व महाप्रसाद……


*श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर अखण्ड रामायण पाठ व महाप्रसाद*
अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर शिवबाड़ी में भव्य आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर पुजारी नरेश शाकद्वीपीय ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर 21 जनवरी को प्रातः 5.00 बजे अखण्ड रामायण पाठ व हवन प्रारंभ होगा जो कि 22 जनवरी सुबह तक चलेगा। हवन पूर्णावती के बाद सुबह 10.00 बजे से क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली जाएगी जो क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से होते हुए श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में समाप्त होगी। उसके बाद महाप्रसाद (भंडारा) का कार्यक्रम रखा गया है। और रात्रि को मंदिर में दीपमाला की जायेगी।जिसमे जगह जगह से लोग सामिल होगें। यह आयोजन शिवबाड़ी वासियों द्वारा किया जा रहा है।


CATEGORIES
Share This