डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाला सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा…..


जयपुर वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) भर्ती परीक्षा 2022 में डमी अभ्यर्थी बैठाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे सरगना को राजस्थान पुलिस की एसआईटी ने पकड़ लिया है।

गिरफ्तार आरोपी रामहंस मीना दौसा के बैजूपाड़ा का रहने वाला है। एसआईटी प्रभारी एडीजी वीके सिंह ने बताया कि आरोपी रामहंस मीना ने सामान्य ज्ञान और विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी सत्यप्रकाश मीना की जगह दो बार डमी अभ्यर्थी को बैठाया था. इसके लिए आरोपियों ने 22 लाख रुपये में सौदा तय किया था। उक्त परीक्षा में सत्यप्रकाश मीना का भी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में चयन हो गया। इसके बदले में आरोपित सत्यप्रकाश 17 लाख रुपये ले चुका है। बाकी पैसे लेने से पहले ही एसआईटी ने उसे पकड़ लिया. इस मामले में एसओजी अब तक 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

एडीजी वीके सिंह ने बताया कि आरोपी खुद रेलवे में नौकरी करता है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस गिरोह से कई ऐसे अपराधी जुड़े हुए हैं, जो खुद नौकरी करते हैं और अब दूसरे अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की डील कर डमी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा देते हैं. इस मामले में कई सरगना अब भी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. एसआईटी पुराने मामलों की जांच की भी समीक्षा कर रही है, ऐसे मामलों में जिन लोगों की भूमिका सामने आई है. उनकी पहचान कर धरपकड़ की जा रही है। अब एसआईटी आरोपियों की संपत्ति की जानकारी खंगाल रही है. अगर संपत्ति अवैध पाई गई तो संभवत: जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।


CATEGORIES
Share This