नकली पैसा निकालने की बात कहकर धोखाधड़ी करने वाला अपराधी गिरफ्तार…….


जयपुर मालपुरा गेट थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए जयपुर गैंग के एक सक्रिय बदमाश को गिरफ्तार किया है। समुंद्र नारायण बावरिया रेनवाल जयपुर गैंग का सक्रिय सदस्य अजीत बावरिया उर्फ गोपी रेनवाल थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

यह गिरोह जमीन से गढ़ा पैसा निकालने की बात कहकर ठगी करता है। इस गैंग में अजीत के साथ उसके पिता और भाई भी शामिल हैं. अपराधी अजीत जयपुर ग्रामीण के टॉप टेन वांछित अपराधियों की सूची में शामिल है और उस पर 5 हजार और 3 हजार रुपए का इनाम घोषित है. उसके खिलाफ धोखाधड़ी, लूट, अपहरण, मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म के 18 मामलों में चालान दर्ज है और वह कई जगहों से फरार है।

जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने कोतवाली इलाके में छापा मारकर चोरी की बाइक लेकर घूम रहे बदमाश को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी संजू प्रजापत पायल विहार कॉलोनी, जयसिंहपुरा खोर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली। आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी करता था।

17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त को पीड़िता व अन्य परिजनों के पक्षद्रोही होने पर भी मेडिकल सबूतों के आधार पर जिले की पॉक्सो मामलों की विशेष कोर्ट ने उम्रकैद व एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने फैसले में कहा कि देश में नाबालिग की सहमति कानून में कोई महत्व नहीं रखती है। ऐसे में अभियुक्त को दोषमुक्त नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि भले ही इस मामले में पीड़िता सहित अन्य गवाह पक्षद्रोही हुए हैं, लेकिन डीएनए रिपोर्ट से साबित है कि अभियुक्त ने ही पीड़िता के साथ संबंध बनाए थे। विशेष लोक अभियोजक विजया पारीक ने बताया कि 21 जुलाई, 2021 को पीड़िता ने प्रागपुरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा कर कहा कि एक दिन पहले वह शाम के समय वह लघुशंका के लिए खेत पर गई थी। वापसी में उसे युवक व उसका साथी बेहोशी की दवा सुंघाकर एक होटल में ले गए और वहां पर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके अश्लील फोटो भी खींचे।


CATEGORIES
Share This