Bikaner : गोदारा गैंग पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, पुलिस ने गैंगस्टर के घर पर मारा छापा…..









बीकानेर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा पर बीकानेर पुलिस ने सोमवार सुबह “सर्जिकल स्ट्राइक” की। 190 पुलिस टीमों में शामिल साढ़े पांच सौ पुलिसकर्मियों ने 460 जगहों पर छापेमारी की.
इस दौरान तीस हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत बीस गुर्गे गिरफ्तार किये गये। इस दौरान पुलिस ने लूणकरणसर में रोहित गोदारा के घर पर भी छापेमारी की है. पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने दैनिक भास्कर को बताया कि बीकानेर पुलिस ने सोमवार सुबह अंधेरे में टीमें छापेमारी के लिए भेजीं। एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रोहित गोदरा समेत अन्य हार्डकोर अपराधियों और उनके गुर्गों के घर पर छापेमारी की. सुबह 10 बजे तक 460 जगहों पर छापेमारी हो चुकी थी. इस दौरान 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिन पर कई आपराधिक गतिविधियों का आरोप है. इसके साथ ही तीस हजार रुपये के इनामी अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 19 स्थायी वारंटी अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया.
पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम खुद अपनी टीम के साथ सुबह पांच बजे छापेमारी के लिए निकल पड़ीं. इस दौरान चार जगहों पर छापेमारी की. रोहित गोदारा के घर पर भी छापेमारी की गई है. वहां क्या मिला इसके बारे में शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। सुबह-सुबह एसपी को अपने आवास पर देख अपराधियों और बदमाशों के होश उड़ गये. इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्यारेलाल शिवराण, अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, सभी सीओ भी इस कार्रवाई में शामिल रहे. रात में ही सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया।
सुबह चार बजे सभी पुलिसकर्मी एसपी कार्यालय के सामने एकत्र हो गये. पुलिस अधिकारी व सिपाही अपने-अपने थानेदारों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां से सभी को प्लान दिया गया कि कहां जाना है. बीकानेर के लूणकरनसर निवासी रोहित गोदारा ने हाल ही में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. इसके बाद राजस्थान पुलिस ने रोहित गोदारा के गुर्गों की धरपकड़ शुरू कर दी. बीकानेर पुलिस ने रोहित गोदारा के गुर्गों का डोजियर तैयार कर लिया है. उसी के आधार पर सोमवार को गिरफ्तारी की गयी.


