Bikaner : ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 4 की मौत….


बीकानेर ट्रक और पिकअप की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई. हादसा रविवार रात करीब 8 बजे बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ इलाके में बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर हुआ. पिकअप में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के मौहल्ला कालूबास निवासी रामचन्द्र मोट (45) पुत्र लक्ष्मीनारायण, रमेश माली (35) पुत्र राजू माली, भंवरलाल पुरोहित (60), पवन तिवाड़ी व जैसलसर निवासी हरिराम पुत्र गणेशाराम जाट , सीकर में किसी परिचित के घर गया था।

रात को पिकअप गाड़ी से घर लौट रहे थे। घर से 10 किलोमीटर पहले बिग्गा से आगे नेशनल हाईवे पर सातलेरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने अचानक पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में रामचन्द्र मोट, रमेश माली, भंवरलाल पुरोहित (60) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हरिराम की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने चारों शवों को श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. गंभीर रूप से घायल पवन तिवाड़ी को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रीडूंगरगढ़ में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले सुबह ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई. बोलेरो में सवार पति-पत्नी और बेटा घायल हो गए। ट्रक में आग लग गयी.

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाईवे पर बेनीसर बस स्टैंड के पास रविवार सुबह एक ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत के बाद ट्रक में आग लग गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो सड़क से दूर जा गिरी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो में पति-पत्नी और उनका बेटा था, तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर जा रही एक बोलेरो और श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर आ रहे ट्रक में बेनीसर बस स्टैंड से 500 मीटर दूर आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई। ट्रक के डीजल टैंक तक आग पहुंच गई, जिससे आग तेजी से बढ़ती चली गई। कुछ ही मिनटों में ट्रक पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। बोलेरो भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। बोलेरो में सवार भगवान सिंह उनकी पत्नी पूजा और बेटा अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। इन तीनों को पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। ट्रक चालक ने जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचाई है। हादसे में चार जने घायल हुए हैं, ट्रक में सवार घायल की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। एक बार बोलेरो को रास्ते से हटाया गया है। ट्रैक्टर टैंकर से पानी

डालकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।


CATEGORIES
Share This