बीकानेर रेल यार्ड में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, कई रेल सेवाएं हुईं बाधित…..










जयपुर। बीकानेर रेल यार्ड में गुरुवार देर रात एक खाली यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से हादसा हो गया। हालांकि, इसमें किसी भी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन इसकी वजह से रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गुरुवार देर रात बीकानेर मंडल के लालगढ़ यार्ड में पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई।
वहीं, ट्रेन के पटरी से उतरने से लालगढ़-अबोहर ट्रेन (04702) 1 दिसंबर को रद्द रहेगी और अबोहर-जोधपुर ट्रेन (14722) अबोहर के बजाय लालगढ़ से संचालित होगी। जबकि, ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण कुछ अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हो सकती हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

