आज का राशिफल : शुक्रवार के दिन आज सिंह वाले अनजानों से सावधान रहें…..


मेष – करीबियों से नजदीकी बनाए रखेंगे. प्रबंधन प्रशासन के कार्य साधेंगे. अर्थ व्यापार के प्रयासों में प्रभावी रहेंगे. पारिवारिक एवं संवेदनशील विषयों में विवेक बनाए रखें. अपनों से करीबी बढ़ाएं. भौतिक विषयों पर ध्यान दें. करियर व्यवसाय में पेशेवरता रखें. सबके हित की सोच बढ़ाएं. भावुकता से बचें. जल्दबाजी न दिखाएं. सहज सजग रहें. सुख सुविधाओं में रुचि रहेगी. भवन वाहन के मामले पक्ष में बनेंगे. प्रबंधन पर जोर देंगे. परिस्थितियां मिश्रित फलकारक रहेंगे. आवश्यक कार्यों में गति रहेगी.

वृष- कार्यक्षेत्र का विस्तार की संभावना है. भेंटवार्ता में स्पष्टता रखेंगे. विविध मामलों में साहस पराक्रम दिखाएंगे. परिचय का लाभ मिलेगा. पारिवारिक बातों के प्रति सहज रहेंगे. भाग्य की मदद बनी रहेगी. बड़ों के प्रति आदर बढ़ाएंगे. आवश्यक कार्यों में ढिलाई से बचें. महत्वपूर्ण कामकाज पक्ष में बनाए रखेंगे. बंधुजनों का साथ सहयोग पाएंगे. उत्साह और विश्वास से भरे रहेंगे. चर्चा संवाद बनाए रखेंगे. सहकारी प्रयासों से जुड़ेंगे. हरसंभव जीत का भाव रहेगा. इच्छित सूचना मिल सकती है.

मिथुन- महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनेंगे. सगे संबंधियों और परिजनों का प्रेम और भरोसा जीतेंगे. परंपरागत विषय संवार पाएंगे. धन संपत्ति के विषय सहजता से आगे बढ़ेंगे. आदर्शों का पालन करेंगे. सभी का सम्मान रखेंगे. वचन निभाएंगे. मूल्यवान भेंट मिल सकती है. रिश्ते बेहतर होंगे. संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी. व्यक्तिगत प्रभाव बना रहेगा. भेंट संवाद में रुचि लेंगे. संस्कारों को बल मिलेगा. नवीन कार्यों को बढ़ावा देंगे. कुल कुटुम्ब पर फोकस बढ़ाएंगे. सामंजस्य रखेंगे. विनम्रता बनाए रहेंगे.

कर्क- उत्तरोत्तर सुधार बना रहेगा. विभिन्न मामलों में लाभ और उछाल बढ़ने के संकेत हैं. रचनात्मकता में वृद्धि होगी. व्यवसायिक संवार का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. सभी क्षेत्रों में प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे. नया करने की सोच रहेगी. प्रयासों को समर्थन मिलेगा. अपनों का साथ बना रहेगा. शुभकार्यों कीःपरेखा बनेगी. सुखद वातावरण रहेगा. अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. सृजनात्मकता बढ़ाएंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. समय प्रबंधन पर बल देंगे. सभी का सम्मान बनाए रखेंगे. विवेक से काम लेंगे.

सिंह- महत्वपूर्ण कार्य दोपहर तक कर लेने की कोशिश करें. सूझबूझ और सजगता से आगे बढ़ें. नीति नियमों का पालन बनाए रखें. कामकाज में संतुलन बढ़ाएं. रिश्तों के प्रति सकारात्मक रहेंगे. न्यायिक विषयों के प्रति सहज रहें. अनजानों से सावधानी रखें. लेन देन में धैर्य दिखाएं. देश-विदेश के कार्य बनेंगे. दान धर्म में रुचि रहेगी. पेशेवर मामलों जिम्मेदार बनेंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. खर्च निवेश पर नियंत्रण रखेंगे. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी.

कन्या- लक्ष्यों को पाने की राह बनेगी. करियर कारोबार में हितलाभ साधने के प्रयास बढ़ाएंगे. स्मार्ट वर्किंग बनी रहेगी. महत्वपूर्ण मामलों को गति देंगे. प्रतिस्पर्धा बढ़ाने का प्रयास रहेगा. करियर व्यापार में तेजी बनी रहेगी. निजी जीवन खुशहाल रहेगा. स्थायित्व को बल मिलेगा. जीत का भाव रखेंगे. उद्योग वाणिज्य के विषय पक्ष में बने रहेंगे. भेंट वार्ता में सफल होंगे. फोकस बनाए रखेंगे. करीबियों का सहयोग रहेगा. संबंधों को मजबूती देंगे. पेशेवरता पर जोर रखेंगे. मित्रों का सहयोग रहेगा.

तुला- जिम्मेदारों और अधिकारियों का विश्वास बढ़ाए रहेंगे. कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा. जीवन स्तर ऊंचा होगा. अवरोध दूर होंगे. बजट बनाकर खर्च करेंगे. कला कौशल बढ़ेगा. आत्मविश्वास मजबूत होगा. पद प्रभाव में वृद्धि होगी. सभी का सहयोग रहेगा. व्यापार को गति मिलेगी. क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. प्रशासन प्रबंधन का ध्यान रखेंगे. विभिन्न प्रयासों में तेजी बनी रहेगी. सहजता से बात रखेंगे. कार्य विस्तार की योजनाएं बनाएंगे. प्रबंधन में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक- समय सुधार पर बना रहेगा. धर्म आस्था और विश्वास से आगे बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में सकारात्मक परिणाम बनेंगे. चहुंओर शुभता बनाए रखेंगे. कार्यक्षेत्र में समय देंगे. भाग्य बल मजबूत बना रहेगा. दीर्घकालिक योजनाओं को गति देंगे. उच्च शैक्षिक कार्यों में अवसर संवरेंगे. आस्था और विश्वास से आगे बढ़ेंगे. विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे. करियर व्यापार अच्छा रहेगा. व्यक्तिगत प्रयासों को गति देंगे. विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करेंगे. अनुकूलता का प्रतिशत संवरेगा. समय सुधार पर बना रहेगा.

धनु-घर परिवार और अपनों का साथ समर्थन बनाए रखेंगे. करीबियों की बातों का सम्मान करेंगे. रक्त संबंधियों से बनाकर चलेंगे. समय साधारण प्रभाव का है. अप्रत्याशितता बनी रह सकती है. करियर कारोबार साधारण रहेगा. जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास करेंगे. वाणी व्यवहार में सजग रहेंगे. सोच विचारकर निर्णय लेंगे. सहज गति से आगे बढ़ते रहेंगे. व्यवस्था और अनुशासन पर जोर रखेंगे. खानपान में सुधार आएगा. नीति नियमों पर भरोसा रखें. जोखिमपूर्ण मामले टालेंगे

मकर- परस्पर सहायता का भाव बनाए रखेंगे. करियर कारोबार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. संतुलन सामंजस्य पर बल रहेगा. कामकाज में धैर्य और विश्वास दिखाएंगे. परिवार में शुभता रहेगी. सकारात्मकता का लाभ उठाएंगे. सौदों अनुबंधों को गति देंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. नेतृत्व क्षमता बल पाएगी. दाम्पत्य जीवन में सुख सौख्य रहेगा. करीबियों का सहयोग पाएंगे. मित्रगण मददगार होंगे. संबंधो में मजबूती आएगी. भूमि भवन के मामलों में सक्रियता रहेगी. नेतृत्व क्षमता का विकास होगा.

कुंभ- वाणी व्यवहार के प्रति सजगता बनाए रहेंगे. मित्रों का भरोसा जीतेंगे. कार्यक्षेत्र में समय बढ़ाएंगे. मेहनत से विरोधियों पर अंकुश रखेंगे. आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा. वाणिज्यिक संबंधों को महत्व देंगे. कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे. बहकावे में न आएं. लोभ प्रलोभन से बचें. लेनदेन पर फोकस रखें. उधार न लें. सेवा क्षेत्र से जुड़े जन अच्छा करेंगे. पेशेवर परिणाम पाएंगे. नीति नियमों पर अमल रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. तार्किकता से काम लेंगे. प्रबंधन पर ध्यान बनाए रखेंगे. संकोच रहेगा.

मीन- हर्ष आनंद मनोबल और उत्साह बना रहेगा. प्रियजनों के भ्रमण मनोरंजक में रुचि लेगे. बौद्धिक कार्यों में तेजी रखेंगे. लक्ष्य समय से पूरा करेंगे. भेंट मुलाकात में मन लगेगा. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. कला कौशल संवरेगा. विभिन्न मोर्चां पर सक्रियता बनाए रहेंगे. प्रमुख कार्य गति लेंगे. नए लोगों से जुड़ाव का प्रयास रखेंगे. शै़क्षक विषयों में रुचि बढ़ेगी. कार्य व्यापार में प्रभाव रहेगा. भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे. प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे. बड़बोलेपन पर जोर बना रहेगा.


CATEGORIES
Share This