नोखा : विधानसभा क्षेत्र के कांकड़ा गांव में गाडि़यों में तोड़फोड़……


बीकानेर जिले की नोखा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान एक गांव में चार गाडि़यों में तोड़फोड की गई। पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच चुका है।

जिले की नोखा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान नोखड़ा गांव में गाडि़यों के शीशे तोड़ने और तोड़फोड़ करने की घटना हुई है। दोपहर करीब एक बजे गांव में घूम रही चार गाडि़यों के कुछ लोगों ने घेरकर शीशे तोड़ दिए। हालांकि इस दौरान किसी के चोट नहीं लगी है।

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। नोखा थानाधिकारी भी जाब्त के साथ मौके पर है। साथ ही डीएसपी संजय बोथरा भी मौके पर पहुंच चुके है। तोड़फोड़ करने वालों का आरोप है कि इन गाडि़यो से प्रत्याशी विशेष के लिए मतदान कराने के लिए वोटरों को मतदान केन्द ले जाया जा रहा था।

हालांकि गाडि़यों पर किसी भी दल के झंडे नहीं लगे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश कर लोगों को शांत किया। साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This