गर्मी-बारिश ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड


राजस्थान में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, इससे पहले बुधवार को आंधी के साथ आई बारिश से गर्मी का असर कम हो गया है। इस बार उत्तर भारत में एक्टिव हुए नए वेदर सिस्टम और पाकिस्तान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से गर्मी परेशान नहीं कर पाएगी।

इधर, इस बारिश ने 10 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 10 साल में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब मई में पारा 42 डिग्री से ऊपर नहीं गया है। इधर, एक बार फिर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटों में जहां 60 किलोमीटर की रफ्तार से धूल-भरी आंधी चलने के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, 28 मई से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो जाएगा, जिससे एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होगा। ऐसे में अगले 7 दिनों तक राजस्थान में मौसम कूल-कूल ही रहेगा।


CATEGORIES
Share This