जयपुर में किडनैप सरस डेयरी के LDC की लाश मिली


जयपुर में तीन दिन पहले किडनैप हुए LDC का शव द्रव्यवती नदी में मिला। बताया जा रहा है कि किडनैप के बाद बदमाशों ने परिजनों को वीडियो कॉल कर 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी।

मामला सांगानेर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 4 बजे का है। बोरे में बंद लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मालवीय नगर स्थित सरस डेयरी कर्मचारी हनुमान मीणा का किडनैप 22 मई (सोमवार) को हुआ था। किडनैप के बाद बदमाशों ने 25 मई का अल्टीमेटम देते हुए परिजनों को कहा था कि रुपए नहीं दिए तो जान से मार देंगे।

इधर, शव मिलने के बाद पुलिस ने सांगानेर थाना इलाके में एक फ्लैट पर दबिश दी, जहां से 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है


CATEGORIES
Share This