चोरी का माल खरीदना पड़ा महंगा, पहुंचाया हवालात


नागौर जिले की गोटन थाना पुलिस ने ट्यूबवेल से केबल चोरी करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अब चोरी का माल खरीदने वाले को भी पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी को मेड़ता शहर से गिरफ्तार किया है। गोटन पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

गोटन थानाधिकारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि 18 मार्च को नोखा चांदावता गांव निवासी प्रवीण सोनी (36) पुत्र शिवनारायण सोनी ने गोटन थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि उसकी ट्यूबवेल पर रात के वक्त चोर आए और केबल चुरा ले गया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की


CATEGORIES
Share This