भारत-पाक सरहद से होगा ‘वंदे सरहद’ का आगाज


जैसलमेर

राजस्थान से लगती भारत-पाक सीमा के पास 75 स्थानों पर वंदे सरहद कार्यक्रम होगा। जैसलमेर के घंटियाली गांव से इसका आगाज होगा। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी गुरुवार शाम जैसलमेर आएंगे और इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में राष्ट्र गीत गायन और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों को दिए अमृतकाल के पंच प्रण का संकल्प कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्र घंटियाली में इसका आगाज गुरुवार को बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के हाथों होगा। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा मौजूद रहेंगे। इस दौरान 2 हजार से भी ज्यादा लोग जुटेंगे


CATEGORIES
Share This