Bikaner :जूनागढ़, नगर निगम, गवर्नमेंट प्रेस की सीसी रोड ……..










पीडब्ल्यूडी ने अपनी सड़काें के ज्यादातर पैचवर्क कर पूरे कर दिए हैं लेकिन जाे बचे हैं वाे अब फरवरी में हाेंगे क्याेंकि 18 डिग्री तापमान हाेने के बाद पैचवर्क नहीं हाेंगे।
इन दिनाें पारा 20 के इर्द-गिर्द है लेकिन दीवाली के बाद 18 तक भी पहुंचने के आसार हैं। सीसी राेड और ब्लाॅक के काम अनवरत जारी रहेंगे। पीडब्ल्यूडी काे 92 लाख रुपए पैचवर्क के लिए मिले थे। हालांकि सभी का अब तक पेमेंट नहीं किया लेकिन पैचवर्क करीब 80 प्रतिशत काम कर दिया। पीडब्ल्यूडी ने लाेगाें से अपील भी की कि अगर सड़क पीडब्ल्यूडी की है और वहां पैचवर्क का काम बाकी है ताे उसे बताएं, हम ठीक कराएंगे। 227 जाे नई सड़कें बन रही हैं उनका निर्माण भी 18 डिग्री तापमान के बाद रुक सकता है। फिलहाल करीब 70 सड़कें बन चुकी हैं।
कुछ पर काम चल रहा है लेकिन सर्दी बढ़ने के बाद वे सड़कें फरवरी में बनेंगी जब वापस रात का पारा 18 डिग्री पार पहुंचेगा। भीषण सर्दी में सिर्फ सीसी राेड और ब्लाॅक लगाने का काम हाेगा क्याेंकि इस पर सर्दी का असर नहीं होता। फिलहाल नगर निगम के सामने सीसी राेड बन रही है। निगम के सामने से सूरसागर तक एक साइड का ब्लाॅक करीब पूरा हाेने वाला है। दीवाली पर श्रमिक छुट्टी पर जाएंगे। उसके बाद दीवाली के बाद काम शुरू हुआ। ठीक इसी तरह फाेर्ट डिस्पेंसरी के सामने एक साइड की राेड सीसी बन गई दूसरे साइड की दीवाली के बाद शुरू हाेगी। गर्वमेंट प्रेस राेड पर भी कमाेबेस यही हालात हैं। निगम से लेकर जूनागढ़ के पास तक सड़क बनेगी क्याेंकि यहां ज्यादा गड्ढे हाे गए है।

