Bikaner : धनतेरस और दीवाली पर इन रास्तों पर जाने से बचें…..


धनतेरस और दीवाली के त्योहार और खरीदारी को लेकर 10 और 12 नवंबर को दिल्ली के प्रमुख बाजारों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स /मॉल आदि के आसपास लोगों और गाड़ियों की काफी भीड़ होने की संभावना है.

जिसे देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए कई मार्गों और प्रमुख बाजारों से संबंधित इलाकों में ट्रैफिक बाधित हो सकता है. इसे लेकर दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है और लोगों को अतिरिक्त समय लेकर चलने के साथ उन मार्गों से बचने की भी सलाह दी है. वहीं लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें.

यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में लोगों को उन प्रमुख बाजारों और उनसे संबंधित मार्गों के बारे में जानकारी दी गई है, जिन पर इस दौरान यातायात बाधित या प्रभावित हो सकते हैं. इसके अलावा लोगों को जाम की परेशानियों से बचाने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन की भी जानकारी दी गयी है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन जैसे बस, मेट्रो आदि का इस्तेमाल करें जिससे जाम में फंस कर उनके ईंधन और समय की बर्बादी न हो.


CATEGORIES
Share This