Bikaner superfast:17 लाख तो कुछ नहीं, मामला करोड़ों में…अब मोबाइल क्लोनिंग करा के पता लगाएंगे हवाला लिंक का….


युवक के मोबाइल में वाट्सअप चैट में हवाला से संबंधित जानकारी सामने आई है। वहीं मोबाइल में हवाला लेन-देने में उपयोग लिए गए मुद्रा नोटों की तस्वीरें थीं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। दोनों फोनों की क्लोनिंग की जाएगी।

मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस की ओर से मंगलवार को जब्त किए गए लाखों रुपए प्रारंभिक जांच में हवाला के साबित हो रहे हैं। पुलिस और आयकर विभाग जब्त नकदी के संबंधी में जांच पड़ताल कर रहे हैं। आयकर विभाग के सहायक निदेशक महेन्द्र मीना ने बताया कि शेरेरां निवासी ताराचंद सारस्वत से 17 लाख रुपए की नकदी व दो मोबाइल जब्त किए गए थे। युवक के मोबाइल में वाट्सअप चैट में हवाला से संबंधित जानकारी सामने आई है। वहीं मोबाइल में हवाला लेन-देने में उपयोग लिए गए मुद्रा नोटों की तस्वीरें थीं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। दोनों फोनों की क्लोनिंग की जाएगी। फोन में हवाला कारोबार करने वाले के संबंध में प्रमाण मिलने पर आरोपी ताराचंद से जुड़े सभी हवाला कारोबारियों को समन जारी किया जाएगा।

Bikaner superfast


CATEGORIES
Share This