चुनाव से पहले सीएम का दौरा:30 सितंबर को एमएम ग्राउंड में होगा संवाद


मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत बीकानेर अब 30 सितंबर काे अाएंगे। सीएम 30 काे एमएम ग्राउंड में पापड़-भुजिया व्यापारियों से डेढ़ घंटे तक संवाद करेंगे। कुछ देर टीवी कॉनक्लेव के बाद सवा चार बजे वापस लौट जाएंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर शहर कांग्रेस ने पदाधिकारियाें की बैठक शुक्रवार को आयोजित है। इसमें बी डी कल्ला के अलावा और भी लाेग माैजूद रहेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलाेत ने बताया कि पीसीसी, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और विधानसभा प्रत्याशी रह चुके, लाेकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, चाराें ब्लाॅक अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, पूरी शहर कार्यकारिणी, यूथ, महिला, सेवादल, एनएसयूआई के मुखिया और मंडल अध्यक्ष भी माैजूद रहेंगे। पार्टी के जानकार बताते हैं कि अब सीएम का एक ही कार्यक्रम है।


CATEGORIES
Share This