13 हजार फर्जी वोटर जोड़ने का मामला










पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में 13 हजार 346 फर्जी वाेटर जाेड़ने का मामला निर्वाचन आयोग तक जा पहुंचा है। क्राॅस वेरिफिकेशन के लिए कलेक्टर गुरुवार काे मतदाताओं से मिले। जांच रिपाेर्ट लेकर वे शुक्रवार काे जयपुर जाएंगे। दरअसल कांग्रेसी नेता राजकुमार किराड़ू ने शिकायत की थी कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में 30 से 70 साल की उम्र के 13346 नाम पहली बार जाेड़े गए हैं। उन्हाेंने इनके फर्जी हाेने की आशंका जताते हुए फार्म नंबर छह और सात की जांच की मांग की थी। अचानक इनते नए वाेटर पश्चिम में कहां से आ गए।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

