शराब तस्करी:भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर प्रदेश की सीमा में एक भी चेक पोस्ट नहीं, हरियाणा-पंजाब से गुजरात तक पहुंच रही शराब










हरियाणा-पंजाब से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी होती है जो राजस्थान में बीकानेर रेंज के जिलों से होते हुए गुजरात तक पहुंचती है। विधानसभा चुनावों को देखते हुए पुलिस ने दोनों राज्यों से लगती सीमाओं को सील करने की तैयारी कर ली है, लेकिन भारतमाला और अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे पर एक भी चेकपोस्ट नहीं लगाई है। हरियाणा-पंजाब के शराब तस्कर ट्रक, ट्रेलर, कंटेनर, टैंकर जैसी बड़ी गाड़ियों में करोड़ों रुपयों की अंग्रेजी शराब भरकर राजस्थान के जिलों से होते हुए देशभर में सप्लाई करते हैं
CATEGORIES Bikaner Superfast News

