ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस










ईद मिलादुन्नबी पर गुरुवार को जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिमस समुदाय के लोगों की भागीदारी रही। ये लोग हाथों में झंडे लेकर आगे बढ़ते जा रहे थे। पुरानी आबादी के पटाखा फैक्ट्री मस्जिद से रवाना हुए जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोग सिर पर टोपी और हाथ में झंडे लेकर निकले। आयोजन ऑल इंडिया उलमा व मशाइख बोर्ड की देखरेख में करवाया गया। बोर्ड की श्रीगंगानगर यूनिट के लोगों की कार्यक्रम में भागीदारी रही। लखारा चौक की मस्जिद ए रजा के मौलाना अल्ताफ हुसैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पटाखा फैक्ट्री मस्जिद से हुई थी। वहां से शहर के अलग-अलग इलाकों की मस्जिदों से लोग इसमें शामिल होते चले गए। मस्जिद में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचने लगे। यहां से ये लोग जुलूस के रूप में रवाना हुए। मौलाना अल्ताफ हुसैन ने बताया ऑल इंडिया उलमा व मशाइख बोर्ड की देखरेख में हुए अयोजन में लोगों की भागीदारी देखते ही बनती थी। लोग पैदल और वाहनों पर सवार होकर कार्यक्रम में शामिल हुए।

