छत से गिरा पुलिसकर्मी, अस्पताल में मौत


भरतपुर के पहाड़ी थाना इलाके में एक पुलिसकर्मी की छत से गिरने से मौत हो गई। पुलिसकर्मी SDM ऑफिस के बने रिकॉर्ड रूम के ऊपर मीटिंग हॉल में रह रहा था। देर रात वह दूसरी मंजिल से गिर गया

 

घटना देर रात 12 बजे की है। पुलिसकर्मी उदय सिंह उम्र 40 साल निवासी फतेहपुर कलां थाना नगर ने 4 दिन पहले ही पहाड़ी थाने पर नौकरी जॉइन की थी। पहाड़ी थाने में निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण कई पुलिसकर्मी SDM ऑफिस के पीछे बने रिकॉर्ड रूम के ऊपर मीटिंग हॉल में रह रहे थे। रात को अचानक उदय सिंह मीटिंग हॉल की छत से नीचे गिर गया।

 

घटना की सूचना जैसे ही बाकी के पुलिसकर्मियों को लगी तो वह उदय सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उदय सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उदय सिंह के शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया और परिजनों को सूचना दी गई।


CATEGORIES
Share This