500 रुपए के लिए कर दी युवक की हत्या










अनूपगढ़ के घड़साना मंडी में युवक की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में खुलासा हुआ है। युवक की महज इसलिए हत्या कर दी गई थी क्योंकि नशे की गोलियां लाने के लिए दिए 500 रुपए उसने खर्च कर दिए थे। रुपए वापस नहीं लौटाने पर पड़ोसी युवक ने दूसरे दिन तैश में आकर साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

