रोहित गोदारा के 2 गुर्गे सहित 4 आरोपी गिरफ्तार










सीकर जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के दो बदमाश और उनके सहयोगी सीकर के लोकल बाबा ग्रुप के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल रतन सिंह 50 हजार का इनामी बदमाश है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से तीन हथियार भी बरामद किए हैं। आज सीकर एसपी परिस देशमुख ने पूरे मामले का खुलासा किया है। यह पूरी कार्रवाई जीणमाता SHO रिया चौधरी के नेतृत्व में हुई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

