तेज रफ्तार कार सड़क के बीच अनकंट्रोल होकर पलटी:दो युवतियों समेत तीन लोग घायल










बालोतरा के पास जसोल नाकोड़ा रोड के समीप मंगलवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवती सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन की सहायता से बालोतरा के नाहटा अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

