जोधपुर से पकड़ा शातिर बाइक चोर गिरफ्तार


नागौर जिले की मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जोधपुर से पकड़ा है। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। आरोपी ने 25 जुलाई को मेड़ता सिटी से एक बाइक चुराना कबूल किया है। आरोपी एक शातिर चोर है और अब तक उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 65 मामले दर्ज है।


CATEGORIES
Share This