8 माह से पुलिस कर रही थी तलाश:25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार










अवैध मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण की ओसियां थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी पिछले 8 माह से फरार चल रहा था। पुलिस अब उससे अवैध नशीले पदार्थो की सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

