अजमेर में पहाड़ी पर कट्टे में मिला अधेड़ का शव:


अजमेर के दरगाह थाना अंतर्गत तारागढ़ रोड पर मंगलवार शाम को प्लास्टिक के कट्टे में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार अधेड़ की हत्या कर उसे फेंका गया है। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत जुटाए है। अधेड़ की शिनाख्त करने के साथ ही मामले को लेकर दरगाह थाना पुलिस जांच में जुटी है।


CATEGORIES
Share This