लिफ्ट देने के बहाने 1 लाख लूटे


सीकर के कोतवाली थाना इलाके में हॉस्टल चलाने वाले युवक से 1 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। गाड़ी सवार 3 बदमाशों ने लिफ्ट देने का झांसा देकर युवक को अपने साथ बैठा लिया। और फिर उससे रुपए लूटकर सुनसान जगह छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


CATEGORIES
Share This