कांग्रेस विधायकों का सामूहिक इस्तीफा प्रकरण


कांग्रेस विधायकों के सामूहिक इस्तीफा प्रकरण में आज राजस्थान हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार के आग्रह पर कोर्ट याचिका को सारहीन मानकर निस्तारित करना चाहता था। लेकिन नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कोर्ट से इस तरह के मामलों में समय सीमा तय करने का आग्रह किया

 

इस पर जस्टिस एमएम श्रीवास्तव की खंडपीठ ने राठौड़ को अपनी याचिका संशोधित करने के निर्देश दिए। वहीं मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर तक टाल दी।

 

गौरतलब है कि 25 सितम्बर को कांग्रेस के 81 विधायकों ने स्पीकर सीपी जोशी को अपने इस्तीफे सौंप दिए थे। जिस पर करीब 113 दिन बाद स्पीकर ने यह कहते हुए कि विधायकों ने स्वेच्छा से इस्तीफे नहीं दिए, सभी इस्तीफों को अस्वीकार कर दिया था


CATEGORIES
Share This