आज का राशिफल










मेष राशि
मेष राशि के मीडियाकर्मी को कार्यस्थल पर सक्रिय रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस समय आपको कई बेहतरीन अवसर मिलने की संभावना है. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए कपड़ा व्यापारियों को ग्राहकों की पसंद का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए, तभी आपको अपेक्षित मुनाफा हो सकेगा. रोजगार की तलाश कर रहें युवाओं को वेब पर नौकरी की खोज करनी चाहिए, संभावना है कि वेब के माध्यम से आपको जल्दी नौकरी मिल सकेगी. फैसले लेते समय बहुत निष्ठुर होने से बचें, क्योंकि आपके फैसले दूसरों के दिल को दुख पहुंचा सकते हैं. सेहत में आज आप पेट और कमर में असहजता महसूस कर सकते हैं.
वृष राशि
इस राशि के लोगों की बात की जाए तो ऑफिशियल कार्य की असफलता आपको उदास कर सकती है. रोजमर्रा के उत्पादों के व्यापारी वर्ग कल की अपेक्षा आज ज्यादा लाभान्वित होंगे. लक्ष्य को हासिल करना है तो आलस्य से पीछा छुड़ाना होगा, क्योंकि यह समय मेहनत करने के लिए है न कि आराम करने के लिए है. जो अभिभावक आजीविका के क्षेत्र में एक्टिव है, उन्हें कुछ समय संतान को भी देना चाहिए, अपने बच्चों के शैक्षिक उन्नति में सहायक बनें. स्वास्थ्य में सुधार के लिए आपको इलाज और परहेज तो करना ही है, इसके साथ ही आराम भी करना है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों की चंचलता उनके कार्य में रुकावट का कारण बन सकती है, इसलिए मन को स्थिर रखते हुए कार्यों पर फोकस करें. व्यापारी वर्ग को कर्मचारी और अपने संबंधों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा, निजी संबंधों का कारोबार में असर न पड़े इस बात का खास ध्यान रखें. युवा वर्ग की बात करें तो उन्हें धर्म और कर्म दोनों पर ही स्पेशल फोकस बनाकर रखना चाहिए. परिवार की वरिष्ठ महिला के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि अचानक से उनके स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है. सेहत में ठंडी खाने पीने की चीजों से परहेज करना चाहिए, क्योंकि सीने में जकड़न या फिर चेस्ट इन्फेक्शन जैसी समस्या होने की आशंका है.
कर्क राशि
इस राशि के लोग कार्यस्थल पर सतर्कता का माहौल बनाए रखें, आज के दिन चौकन्ना होकर काम करने की जरूरत है. व्यापारिक योजनाएं सफल हो सके इसके लिए व्यापारी वर्ग को आराम से ज्यादा मेहनत करनी होगी. युवाओं को उनकी मेहनत का फल जल्दी ही मिलने वाला है, इसलिए अभी की स्थिति को देखकर हताश बिलकुल भी न हो. परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है, अर्थात यदि कोई विवाह योग्य है तो रिश्ते की बात चल सकती है. जिन लोगों को अक्सर अपच और एसिडिटी की समस्या हो जाती हैं, उन्हें हल्का और जल्दी पचने वाले भोजन का सेवन करना चाहिए.
सिंह राशि
सिंह राशि की नौकरीपेशा लोगों के कार्यों के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी, जिस कारण आज आप बिना गलती के काम करने में सफल होंगे. व्यापारियों को वर्तमान समय में कारोबार में निवेश न करने की सलाह दी जाती है, समय प्रतिकूल होने से आपको हानि होने की आशंका है. युवा वर्ग मन को स्थिर और एकाग्र बनाए रखें, क्योंकि इस समय पढ़ाई पर फोकस करने के लिए मन का शांत रहना बहुत जरूरी है. मां का ध्यान रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए, इसलिए उनकी सेवा में कोई कमी न रखें. सेहत में हार्ट पेशेंट लोगों को अपने खानपान का विशेष रूप से ध्यान रखना है, इस समय गरिष्ठ भोजन का त्याग करना ही आपके लिए अच्छा होगा.
कन्या राशि
इस राशि के जो लोग नौकरी छोड़ व्यापार शुरू करने का विचार बना रहे थे, उन्हें आज से कारोबार को लेकर पुख्ता प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए. इस समय व्यापारियों को कानूनी उलझनों से दूर रहने की सलाह दी जाती है, जितना हो सके विवाद से दूर रहे. युवा वर्ग को मानसिक रूप से अलर्ट रहने की आवश्यकता है, छोटी-छोटी बातों को लेकर डिप्रेशन में आ सकते हैं. यदि आप परिवार के मुखिया है तो घर की सुख शांति को बनाए रखने वाले निर्णय को महत्व दें. सेहत में रोग के चक्कर में मन को काले बादल से दूर रखें, अर्थात आपको नकारात्मकता को दूर करते हुए पॉजिटिव रहना है.
तुला राशि
तुला राशि के लोगों पर अचानक से जिम्मेदारियों का पहाड़ टूट सकता है, जिससे लड़ने का हौसला उनके सहयोगी देते हुए नजर आएंगे. रिटेल व्यापारियों के ग्राहकों की संख्या में बढ़त होने की संभावना दिख रही है, जिसके चलते उन्हें आर्थिक मुनाफा भी होगा. युवा वर्ग को इस समय धर्म और भगवान में विश्वास रखना चाहिए, ईश्वरीय भक्ति आपको सभी समस्याओं से पार लगाने में मदद करेगी. परिवार में खुशियों का माहौल बनाकर रखें, बच्चों के साथ समय बिताएं यदि संभव हो तो परिवार के संग बाहर जाने की योजना भी बनाएं. सेहत की बात करें तो आपको मादक पदार्थ और धूम्रपान से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है, यह दोनों ही आपके लिए हानिकारक है.
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग ऑफिशियल कार्य में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्यों का परिणाम सदैव घातक होता है. जिन लोगों ने हाल में ही नया व्यापार शुरू किया है, उन्हें निर्णय लेने से पहले किसी वरिष्ठ से सलाह लेनी चाहिए. युवा वर्ग को मन को खुश करने वाले कार्यों को चुनना चाहिए, साथ ही आनंददायक कार्यों में हाथ बटाकर मन को प्रसन्नचित करें. पारिवारिक समस्याओं का समझदारी से सामना करें, पारिवारिक एकता का परिचय देते हुए समस्याओं का सामना करें. सेहत को ध्यान में रखते हुए फाइबर युक्त आहार को प्राथमिकता दें, जो आपके शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखने में सहायता प्रदान करें.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को ऑफिस के नियमों का पालन करना चाहिए. नियमों का पालन स्वयं तो करना ही है, साथ में अपने अधीनस्थों को भी प्रेरित करें. व्यापारी वर्ग को स्वार्थी न बनने की सलाह दी जाती है, अर्थात स्वार्थ सिद्ध करने के चक्कर में दूसरों के साथ गलत करने से बचें. युवाओं की मानसिकता में नकारात्मकता की छाया आने की आशंका है, जिससे आपको दूर रहने का प्रयास करना चाहिए. पारिवारिक विवादों को बढ़ाने की जगह उसे शांत करने का प्रयास करें, जिससे घर में सभी का मन लगें. सेहत में आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी, धीरे-धीरे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है.
मकर राशि
इस राशि के लोगों को ईर्ष्या करने वाले लोगों से बचकर रहना चाहिए क्योंकि वह आपके कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास कर सकते हैं. व्यापारिक उतार चढ़ाव की स्थिति से बहुत ज्यादा परेशान न हो, इस समय व्यापारी वर्ग व्यावसायिक जीवन में धैर्य की मिसाल प्रस्तुत करें. अभी की घटनाओं के आधार पर भविष्य की उम्मीदें बांधने की भूल युवा वर्ग कतई न करें, मेहनत ही एकमात्र वह माध्यम है जिससे सफलता हासिल की जा सकती है. माता-पिता के प्रति सेवा भाव को जागृत करें, यदि यह पहले से है तो उनकी सेवा में जुट जाएं क्योंकि उनकी सेवा करने से आपको आशीर्वाद मिलेगा. सेहत में सर्वाइकल रोगियों को सीधे लेटने और बैठने की सलाह दी जाती है, जरा सी भी लापरवाही दर्द की समस्या को बढ़ा सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों की बात करें तो आज आपको ग्रहों का पूरा सपोर्ट मिल रहा है, जिसके चलते अपनी इच्छाओं को साकार करने में सफल होंगे. प्लास्टिक का कारोबार करने वाले लोगों को शानदार लाभ होने की संभावना है. युवाओं का अज्ञात भय उन्हें ठोस निर्णय लेने में कुछ डरा हुआ महसूस करा सकता है, इसलिए आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए मोटिवेशनल स्पीच को सुने. पुण्य का बैलेंस बढ़ाने वाले कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए, इसके लिए यदि संभव हो तो गरीबों का पालन-पोषण करें. काम की अधिकता के चलते शाम तक आप थकावट महसूस कर सकते हैं, जो रात तक बुखार और बदन दर्द की समस्या बनकर उभर सकता है.
मीन राशि
इस राशि के लोग कार्यस्थल पर सभी के साथ तालमेल बनाकर चलें, क्योंकि अचानक से आपको सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है. व्यापारी वर्ग की जिम्मेदारियों में वृद्धि होने की संभावना है, जिम्मेदारियों से घबराने के बजाय अपना कर्तव्य निभाएं. युवाओं के भीतर नकारात्मक का अंत होगा, तो वहीं दूसरी ओर सकारात्मकता का संचार होगा. संतान की बात करें तो वह अभिभावक के सपनों और आशाओं के सच्चे प्रतिनिधि बनेंगे. सेहत में सिर दर्द की समस्या को हल्के में न ले, अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है.

