एक्सीडेंट में प्रेग्नेंट बेटी समेत माता-पिता की मौत:










अलवर के भिवाड़ी में सोमवार रात 8 बजे लोडिंग टेंपो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनकी 4 महीने की गर्भवती बेटी की मौत हो गई। घटना भिवाड़ी के टपूकड़ा थाना इलाके के झुंडपुरी मोड़ के पास की है।
टपूकड़ा थाना इंचार्ज भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि मुसारी गांव के रहने वाले ज्ञानसिंह कौर (48) पत्नी नीता कौर (45) और बेटी सुनीता (21) के साथ सोमवार दोपहर खेत में कपास बीनने के लिए बाइक से गए थे।
रात 8 बजे ज्ञान सिंह परिवार समेत खेत से बाइक पर लौट रहे थे। इस दौरान मुसारी गांव से महज 300 मीटर पहले झुंडपुरी मोड़ के पास पीछे से आए टाइल्स से भरे टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों उछलकर सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद टेंपो ड्राइवर वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

