राजस्थान के गृह राज्यमंत्री के ठिकानों पर ED की छापेमारी










प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने राजस्थान के गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के यहां रेड की है। सूत्रों के अनुसार मंत्री के रिश्तेदारों के यहां भी दिल्ली से आई टीमों पहुंची हैं। ईडी से जुड़ अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई मुख्य रुप से बहरोड़-कोटपूतली में की जा रही है
बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भी सालभर पहले 7 सितम्बर 2022 को मंत्री राजेन्द्र यादव के 53 ठिकानों पर रेड डाली थी। राजेन्द्र यादव के एजुकेशन संबंधी कई बिजनेस हैं। सालभर पहले IT ने जहां रेड डाली थी। वहीं, ED की टीमों ने छापेमारी की है।
दरअसल, राजस्थान सरकार में गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव की कोटपूतली में पोषाहार बनाने की फैक्ट्री है। कथित तौर पर उसमें पैसे को लेकर धांधली होने की सूचना पर कार्रवाई की गई है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

