मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 29 को बीकानेर में:










राजस्थान मिशन 2030 संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे की तैयारियों की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री यहां एमएम ग्राउंड और रविंद्र रंगमंच पर संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 29 सितंबर को युवाओं तथा नमकीन, भुजिया, पापड़, अचार व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों और कर्मचारियों के साथ संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। साथ ही 29 सितंबर को रात्रि विश्राम भी प्रस्तावित है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

