केसरीसिंहपुर इलाके में मिला डैमेज ड्रोन:ड्रोन के साथ मिले कारतूस, BSF ने चलाया सर्च ऑपरेशन










जिले के केसरीसिंहपुर इलाके के ग्राम पंचायत गांव बारह एच मोहलां के गांव दो आर की रोही में बीएसएफ को एक डैमेज ड्रोन मिला है। इसके साथ ही पंद्रह कारतूस भी बरामद हुए हैं। घटना के बाद बीएसएफ ने इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया लेकिन अब तक इस संबंध में कोई संदिग्ध व्यक्ति पकड़ में नहीं आया है। इस संबंध में केसरीसिंहपुर पुलिस थाने में बीएसएफ के सहायक कमांडेंट अनिल कुमार राय की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

