लग्जरी लाइफ जीने के लिए बन गया लैपटॉप चोर










मानसरोवर थाना पुलिस ने आज एक शातिर चोर को चोरी के 24 लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले दो व्यापारियों को भी गिरफ्तार किया हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में चोर ने बताया कि वह लग्जरी लाइफ स्टाईल जीने व क्रिकेट सट्टा खेलने का आदि हैं। इन शोक को पूरा करने के लिए वह चोरी किया करता हैं। आरोपी ने शहर में दो दर्जन से अधिक चोरी करना कबूल किया हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

