2000 के नोट बदलने का काम शुरू


देशभर में मंगलवार से 2000 रुपए के नोट बदलने का काम शुरू हो गया। रिजर्व बैंक ने इन नाेटाें काे वापस ले लिया है और लाेगाें से इन नाेटाें काे बैंकाें में बदलवाने या खाताें में जमा कराने काे कहा है। इसके लिए किसी तरह की पहचान की जरूरत नहीं है। हालांकि, 30 सितंबर तक का समय है लेकिन पहले दिन ही लाेग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। इधर, राजस्थान में पहले दिन करीब 300 करोड़ रुपए के नोट बदले गए और 500 करोड़ रुपए के 2000 के नोट खातों में जमा कराए गए।


CATEGORIES
Share This