दादा-दादी ने पोते को बक्से में किया बंद, मौैत










4 साल के बच्चे की हत्या कर बक्से में बंद कर उसका दादा मौके से फरार हो गया। इसके बाद फोन करके अपने मालिक को जानकारी दी। मामला झुंझुनूं जिले के पिलानी का है। यहां से 15 किलोमीटर दूर ढक्करवालां गांव में एक खेत पर बक्से के अंदर 4 साल के बच्चे का शव मिला है।
पिलानी थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि रविवार दोपहर को ढक्करवालां गांव के भूपेश ने सूचना दी कि उसके खेत की एक कोटड़ी में रखे बक्से में एक बच्चे का शव मिला है। भूपेश ने पुलिस को बताया कि उसके खेत में सुरेश और उसकी पत्नी रोशनी मजदूरी करते हैं। उनके साथ उनका पोता सूर्य भी रहता था।
भूपेश ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके पास रविवार सुबह 11 बजे के आसपास सुरेश का फोन आया। सुरेश ने कहा- मुझसे गलती हो गई। उसने रात को अपने पोते को एक बक्से में बंद कर दिया और वह गांव से निकल गया है। तुम बक्से को चेक कर लो। इसके बाद सुरेश ने अपने मोबाइल को स्विच ऑफ कर लिया। खेत मालिकों के होश उड़ गए। आनन-फानन में वे खेत पर पहुंचे और पुलिस को शव के बारे में सूचना दी।

