आज का मानसून अपडेट:राजस्थान में तूफानी बारिश










राजस्थान के उत्तरी हिस्से में रविवार देर शाम तूफानी बारिश देखने को मिली। हनुमानगढ़ में कई जगहों पर 50KM स्पीड से हवा चली। तेज बरसात से कई जगह पानी भर गया। हनुमानगढ़ के अलावा गंगानगर, चूरू, बीकानेर में भी ऐसा ही मौसम रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आज भी 13 से अधिक जिलों में बरसात होने के आसार हैं। इसके बाद राज्य में मौसम साफ होने लगेगा। संभावना है कि जो परिस्थितियां बन रही हैं, उससे एक-दो दिन बाद मानसून की अब विदाई शुरू हो जाए।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

