तिरुचिरापल्ली-श्रीगंगानगर हमसफर एक्सप्रेस में आग:










तिरुचिरापल्ली से रवाना हुई तिरुचिरापल्ली-श्रीगंगानगर हमसफर एक्सप्रेस में शनिवार दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर गुजरात में वलसाड़ स्टेशन के पास आग लग गई। आग ट्रेन में इंजन के पास के ब्रेक वैन में शुरू हुई और पास के थर्ड एसी बी वन कोच तक फैल गई। रेल स्टाफ को पता लगते ही उन्होंने ट्रेन रोकी और बी वन कोच के सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। इन यात्रियों को रेलवे प्लेटफार्म पर ले जाया गया। जहां उन्हें पानी और रिफ्रेशमेंट देकर उनकी घबराहट दूर की गई। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

