सवारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी










बाड़मेर से गुड़ामालानी की तरफ जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे 4 महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल एम्बुलेंस व प्राइवेट गाड़ी से पहुंचाया गया। घटना बाड़मेर सदर थाना इलाके के मिठड़ा गांव की है। वहीं डीएसपी आनंदसिंह राजपुरोहित ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस खचाखच भरी हुई थी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

