देर रात चोरों ने 7 दुकानों के तोड़े ताले


डीग जिले कामां कस्बे में चोरों ने एक साथ 7 दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोर सातों दुकानों से करीब 6 लाख रुपए नकदी और सामान ले गए। सुबह जब स्थानीय लोग घर से निकले तो उन्होंने दुकानों के ताले टूटे जिसके बाद उन्होंने दुकान मालिकों को घटना की सूचना दी, फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।


CATEGORIES
Share This