40 हजार रुपए सहित 2 लाख का सामान चोरी:


धम्बोला थाना क्षेत्र के गडा वाटेश्वर गांव में करावाडा पुलिया के पास शुक्रवार रात चोरों ने एक किराने की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और दुकान से करीब 40 हजार रुपए और 2 लाख का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


CATEGORIES
Share This