बाइक चोरी के बाद 24 हजार रुपए भी ठग लिए:










अलवर शहर में बाइक चोरी करने के बाद पीड़ित से बदमाशों ने 24 हजार रुपए भी ठग लिए। पहले राज ऋषि कॉलेज ग्राउंड के बाहर से बदमाश बाइक चोरी कर ले गए। उसके बाद फोन कर कहा कि बाइक वापस दे देंगे। बदले में रुपए डालो। दो बाार में पीड़ित से 24 हजार रुपए ले लिए। उसके बावजूद बाइक देने की बजाय जान से मारने की धमकी तक दी है।
असल में भूरेकला बिणजारी राजगढ़ निवासी संदीप निर्वाण पुत्र अमर सिंह अलवर शहर में मिलिट्री हॉस्पिटल के पास मेहंदी बाग में रहता है। जो 8 सितंबर को राज ऋषि कॉलेज के ग्राउंड पर गया था। वहीं से उसकी बाइक चोरी हो गई। जिसने बाइक सवा लाख रुपए में खरदी थी। बाइक का रंग लाल था। चोरी के बाद युवक ने पुलिस को रिपोर्ट दी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

