ट्रेन से कटा 11वीं का छात्र:स्कूल के बाद घर नहीं लौटा था, 4 दिन बाद पहचान हुई


 

पुलिस को परिजनों ने बताया कि छात्र 18 सितंबर को स्कूल गया था। लेकिन स्कूल से घर नहीं पहुंचा। घर से ही स्कूल की दूसरी ड्रेस लेकर गया था। उसी ड्रेस में कटा मिला है। मृतक जहां मिला। उसके पास साइकिल मिली थी।

 

लेकिन साइकिल उनकी होने से परिजनों ने मना कर दिया। इसलिए पुलिस साइकिल के एंगल से अलग जांच करने में लगी है। परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।

 

हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिन तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। लेकिन शुक्रवार शाम को मृतक प्रिंस के परिजन अलवर आए। यहां उन्होंने बताया कि उनका बेटा 18 तारीख से गायब है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी हुई है।

 

जब उनको शव दिखाया तो पहचान हो गई। इसके बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मौके किसी तरह के संदिग्ध तथ्य नहीं मिले हैं न परिजनों ने कोई शक जाहिर किया है।


CATEGORIES
Share This