शादी के 7 महीने बाद युवक की मौत:रात को खाना खाकर सोया था, कमरे की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला


अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के भाखेड़ा नई बस्ती निवासी 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक इकलौता बेटा था। इसकी 7 महीने पहले ही शादी हुई थी। अचानक मौत से घर में कोहराम मच गया। मौत के कारणों का भी पता नहीं चल सकाभाखेड़ा के बच्चू राम सैनी के 26 वर्षीय पुत्र आकाश सैनी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि आकाश सैनी गुरुवार रात को खाना खाकर सोया था। अगले दिन वह सुबह उठा नहीं। दोपहर में परिवार के लोग उसके कमरे में पहुंचे। तब कमरा अंदर से बंद था। खिड़की के अंदर से देखा तो आकाश नीचे पड़ा हुआ था। जिसमें नाक से हल्के खून आए हैं। लेकिन, मौत होने के कोई कारण सामने नहीं आया। आखिरी में कमरे की खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला

 

 


CATEGORIES
Share This