दुल्हन को लेकर आ रहे दूल्हे को किया गिरफ्तार:सेक्सटॉर्शन के जरिए 1 करोड़ की ठगी की थी, बीच रास्ते में रोकी बारात










एक करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को हरियाणा पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह शादी कर दुल्हन को अपने घर ले जा रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर सेक्सटॉर्शन के जरिए 1 करोड़ की ठगी करने का आरोप है।
ये कार्रवाई भरतपुर में हरियाणा की साइबर क्राइम टीम ने गुरुवार रात 11 बजे की है। टीम आराेपी शकील को पकड़ अपने साथ ले गई। टीम जब आरोपी को गिरफ्तार करने आई तो पता चला कि उसकी शादी है और वह रात में बारात लेकर दोबारा अपने घर की तरफ आएगा।
इस पर टीम ने सीकरी रोड़ पर नाकाबंदी करवाई और दूल्हे समेत 5 बारातियों को गिरफ्तार कर अपने साथ सोनीपत ले गई। टीम ने शकील समेत सैकुल, वसीम, मुस्तफा, मुस्तकीम, मुस्तफा को गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी
CATEGORIES Bikaner Superfast News

