एनीकेट में डूबने से जीजा-साले की मौत










जिले के सांगोद उपखंड के गुरायता गांव में एनीकट में बहे दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के शव को दूसरे दिन शुक्रवार को कालीसिंध नदी से बाहर निकाला गया। दोनों युवक आपस में जीजा-साला हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोनों गुरायता के पास बने एनीकट पर नहा रहे थे।
अचानक साले का पैर फिसल गया। बचाने के लिए जीजा ने साले का हाथ पकड़ा और दोनों नदी में बह गए। शुक्रवार को नगर पालिका व एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। शव को देखते ही परिवार में मातम छा गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

