24 साल के इकलौते बेटे ने फांसी लगा ली:


अलवर शहर में बैंक कॉलोनी निवासी 24 साल के अविवाहित युवक ने घर में फांसी लगा सुसाइड कर लिया। जो सामोला चौक पर पाट़र्स बनाने वाली कंपनी में नौकरी करता था। मृतक रवि माता-पिता का इकलौता बेटा था।

 

परिजन सोनू ने बताया कि गुरुवार शाम को रवि सैनी ने घर में खुद के कमरे में फांसी लगा ली। घर से फोन आया तो मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रवि इकलौता बेटा था। उसके पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं। जिसका इलाज चल रहा है। बहन की शादी हो चुकी है। रवि सैनी के भरोसे ही घर चल रहा था। अब माता-पिता का बेटी ही सहारा बची है।


CATEGORIES
Share This